Asia’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है, एशिया - General knowledge

General knowledge, samanya gyan ka knowledge hindi me, rochak tathya jane, samnaya gyan ki jankari,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, September 2, 2020

Asia’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है, एशिया

‘Asia’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है, एशिया

‘Asia’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई 

🏀एशिया (Asia) शब्द की उत्पत्ति ग्रीक ‘एशिया’ (Asia) से हुई है, जो यूरोप में एशिया का पड़ोसी था और ग्रीस से सटे हुए भाग को Asia Minor कहा जाता है। 

🏀ग्रीक भाषा में भी यह शब्द ‘अक्कदी’ (Akkadi) भाषा से आया था। दरअसप, अक्कद या अगादे Mesopotamia की प्राचीनकालीन सभ्यताओं में से एक था। 

🏀आसान भाषा में समझाया जाए तो अक्कद 2500 ईसा पूर्व वर्तमान इराक, कुवैत ,सीरिया, जॉर्डन और लेबनान के कुछ हिस्सों में फैसा हुआ था, यहां के लोग इस सभ्यता को एक समय तक काफी माना करते थे या आप इसको ऐसे कह सकते हैं कि ये सभ्यता समुद्र से समुद्र तक फैली हुई थी।


which language did the word Asia originate

🏀वहीं पर्सियन गल्फ पूरब में तो भूमध्यसागर पश्चिम में ‘अक्कदी’ भाषा में ‘असु’ शब्द से जाना जाता है, जिसका मसतब होता है उगता हुआ। ऐसा बताया जाता है कि अक्कद के लोग अपने देश को एक उगते हुए सूरज का देश मानते थे 

🏀और ऐसा इसलिए क्योंकि समुद्र उनके प्रान्त की पूर्वी सीमा होने के कारण हुआ, बल्कि ग्रीक अक्कद के आसपास के प्रदेश को एशिया माइनर कहते थे, लेकिन बाद में प्लिनि (यानी की रोम के इतिहासकार) ने पूरे महादेश को एशिया Asia कहना शुरू कर दिया था। अब आपको पता चला कि Asia शब्द कैसे बना।


 Asia के मुख्य point📍

1). यहां पूरी दुनिया का 1/3 स्थल और कुल जनसंख्या का 2/5 भाग पाया जाता है। एशिया का ज्यादातर भाग पूर्वी गोलार्ध में स्थित है, जबकि कुछ ही भाग पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है।
2). एशिया आकार और जनसंख्या दोनों ही तरीके से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। वहीं पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं। हालांकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं है।
3). इतना ही नहीं एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है।
4). एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।


5). काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है।
6). कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था। जैसे- सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता आदि। वहीं चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं।
7). पश्चिम में स्थित एक लंबी भू-सीमा यूरोप को एशिया से अलग करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है। यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक।
8). रूस का लगभग तीन चौथाई भू-भाग एशिया में है और बाकी यूरोप में है। चार अलग एशियाई देशों के कुछ भू-भाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं।
9). विश्व के कुल भूभाग का लगभग 3/10 वां भाग या 30 प्रतिशत एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अलग सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से ज्यादा है। लगभग 3/4वां भाग या 60 प्रतिशत है।
10).आखिर में उत्तर में बर्फीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग 4,45,79000 किमी क्षेत्र में फैला हुआ  है।

No comments:

Post a Comment