बेबीलोन के झूलते बगीचे
@ बगीचों की सम्राट सेन्कैरिब (Sennacherib) के काल की कई तसवीरें ब्रिटिश संग्रहालय में सुरक्षित हैं पर उन्हें प्रदर्शित नहीं किया जाता है (पर ऐसा क्यों है, ये भी एक रहस्य बना हुआ है ,पता नहीं वे क्या छिपाना चाहते हैं) । इसीलिए आज के ज्यादातर इतिहासकार और पुरातत्वविद्, अस्सीरियन सम्राट सेन्कैरिब (Sennacherib) के किले की ऊँची दीवारों और मीनारों पर उगाए गए पेड़ पौधों को ही हैंगिंग गार्डन मानते हैं, परन्तु ये भी अब पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं ।
@ हैंगिंग गार्डन सात अजूबों में से इकलौता ऐसा है, जिसके निश्चित प्रमाण अभी तक पाए नहीं जा सके हैं । एक सम्भावना ये भी हो सकती है कि असल में ये बगीचे कभी रहे ही ना हों । पिछले दो दशकों में, बेबीलोन और नीनेवेह दोनों को युद्धों और लूटपाट से बड़ा भारी नुकसान हुआ है और इस भयंकर तबाही से सब कुछ नष्ट होने के कारण ऐसा लगता नहीं है कि भविष्य में यह रहस्य कभी भी पूरी तरह से सुलझ जाएगा
No comments:
Post a Comment